Breaking

Monday, September 26, 2022

मुख्य द्वार पर ये चीज रखने से होती है धन में बढ़ोत्तरी, आती है सकारात्मक ऊर्जा

 

वास्तुशास्त्र के अनुसार हमारी जिंदगी की काफी परेशानियों का हल वास्तु से हल हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप वास्तुशास्त्र का उपयोग कर कैसे धनवान बन सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके घर का मुख्य दरवाजा आपके जीवन को खुशियों से भर सकता है क्यूंकि आजकल सभी को अच्छे से जीवन व्यतीत करने के लिए धन-सम्पत्ति की आवश्यकता होती है और आपके घर का मुख्य द्वार आपको इसमें काफी सहायता प्रदान कर सकता है। मुख्य द्वार से ही आपके घर में सकारात्मक तथा नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप मुख्य द्वार को शुभ बनाए रखने के लिए क्या क्या करना चाहिए।

-सुबह जब आप मुख्य द्वार खोले तो उसकी दहलीज पर जल छिड़कें जिससे कि रात में वहां एकत्रित हुई नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाए। इसके लिए आप रात में ही तांबे के लोटे में जल भरकर इशान कोण में रात भर रख दें तथा इसी पानी को अपनी दहलीज पर छिड़क दें। अगर आप चाहे तो इस पानी में हल्दी, गुलाब जल तथा इत्र भी मिला सकते हैं।

-घर के अंदर की ओर मुख्य द्वार के उपर मां लक्ष्मी की फोटो लगाएं। घर के डोर बेल को इस तरह से लगवाए कि जब भी आप बाहर से आए तो घंटी आपकी दाईं हाथ कि तरफ हो।

-मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ रोली, कुमकुम, हल्दी तथा केसर आदि को घोलकर स्वस्तिक या ॐ का चिह्न बनाएं।

-किसी भी मंगलकार्य या उत्सव से पहले घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का बंदनवार लगाएं , ये काफी शुभ माना जाता है। आम के पत्ते नहीं मिले तो आप अशोक या पीपल के पत्ते का उपयोग कर सकते हैं।

-मुख्य द्वार के दोनों तरफ तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी के पौधे में नकारत्मक ऊर्जा से लड़ने कि शक्ति होती है।

source:google

-फिटकिरी के टुकड़े लाल कपड़े में बांध कर अपने मुख्य द्वार पर लगाएं। रात में सोने से पहले मुख्य द्वार पर झाड़ू लेटा हुआ रख दें , इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहेगी।

-शाम के समय घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ दो दीपक जला दें। इसके अलावा मुख्य द्वार पर जल से भरा कलश रखने से घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है।

-शुक्रवार को सरसों के तेल में घोड़े को नाल रात भर डूबा कर रखें तथा शनिवार के दिन नाल को घर के मुख्य द्वार पर यू आकार की तरह लगा दें।

-द्वार अंदर की तरह ही खुलना चाहिए, बाहर की तरफ खुलने से सभी कार्यों में बाधा आती है। मुख्य दरवाजे के सामने एक और दरवाजा लगाना शुभ फल देने वाला होता है।

-घर का मुख्य द्वार अगर दक्षिण दिशा में है तो ये अशुभ माना जाता है इसके कारण लगातार घर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो इसके लिए आपको बुधवार या गुरुवार के दिन नींबू या सात कौड़ियां लटका देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Comments